Baidyanath Abhayarishta ke fayde - बैद्यनाथ अभयारिष्ट के फायदे:-
Baidyanath Abhayarishta ke fayde - बैद्यनाथ अभयारिष्ट के फायदे:- अभयारिष्ट एक
आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग
बवासीर (पाइल्स, फिस्टुला और फिसर) के ईलाज के लिए किया जाता है। यह पाचन तंत्र
को दुरुस्त करता है तथा कब्ज से निजात दिलाता है। यह मेडिकल या आयुर्वेदिक भंडार
में आसानी से मिल जाता है। इसे
भैषज्य रत्नावली, अर्शरोगधिकार के अनुसार बनाया जाता है। इसका निर्माण कई सारी
आयुर्वेदिक औषधि बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Abhayarishta ke fayde |
Abhayarishta Ingredients in Hindi - अभयारिष्ट के घटक द्रव्य :-
| 🔹 अभया (हरड़, हरीतकी) | 🔹 मुनक्का | 🔹 वायविडंग |
|---|---|---|
| 🔹 महुआ का फूल | 🔹 गोखरू | 🔹 गुड़ |
| 🔹 नीशोथ | 🔹 धनिया | 🔹 धाय का फूल |
| 🔹 इंद्रायण की जड़ | 🔹 चव्य | 🔹 सोंठ |
| 🔹 दंतीमूल | 🔹 मोचरस |
Baidyanath Abhayarishta uses in Hindi - अभयारिष्ट के उपयोग :-
- अभयारिष्ट का इस्तेमाल मुख्य रूप से बवासीर के लिए किया
जाता है।
- यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
- कब्ज की आयुर्वेदिक दवा इसका इस्तेमाल पुरानी कब्ज रोग को दूर करने के लिए भी
किया जाता है।
- अपच और गैस की दवा उदर सम्बन्धी रोगों में इसका प्रयोग बहुत लाभदायक है।
- मल त्यागते समय गुदा में होने वाले असहनीय दर्द से राहत
दिलाता है।
- खूनी या बादी बवासीर के ईलाज में लाभदायक।
- मल व मूत्र को साफ करता है।
- पाचन शक्ति बढ़ाने वाली दवा जठराग्नि को बढ़ाता है। जिससे भूक बढ़ती है।
ये भी पढ़ें :- बैद्यनाथ महारास्नादी काढ़ा के फायदे
Abhayarishta benefits in Hindi - अभयारिष्ट के लाभ :-
आजकल का खानपान ऐसा हो गया है जिससे
कब्ज और पेट संबंधी रोग अधिक लोगों को हो रहे हैं। ऑफिस में काम करने वालों को कई
कई घंटे बैठ कर काम करना पड़ता है जिससे अपच की समस्या बढ़ गई है। अभयारिष्ट एक ऐसी
आयुर्वेदिक दवा है जो पुरानी से पुरानी कब्ज को भी ठीक करता है अपच को ठीक करता है
और बवासीर जैसी गंभीर समस्या को भी ठीक करके भूक भी बढ़ाता है।
Abhayarishta Baidyanath dosage in Hindi - अभयारिष्ट की खुराक :-
अभयारिष्ट को 10-15 मिली.
सुबह-शाम खाना खाने के बाद गुनगुने पानी की बराबर मात्रा में मिलाकर पीना चाहिए।
इसका इस्तेमाल 3 महीने तक कर सकते हैं या चिकित्सक की सलाह से इसे लंबे समय तक
भी ले सकते हैं।
Baidyanath Abhayarishta ke nuksan - अभयारिष्ट के नुकसान :-
- अभयारिष्ट को अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए इससे दस्त, पेट दर्द,
सरदर्द या चक्कर आने जैसी परेशानियाँ
हो सकती हैं ।
- गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने
चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
- बच्चों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- शुगर के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से
सलाह लेनी चाहिए क्योंकि इसमे गुड मिला होता है।
हर रोगी की अपनी एक प्रकृति होती है
जिसके अनुसार आयुर्वेदाचार्य उसका ईलाज करते हैं इसलिए किसी भी तरह की कोई भी
आयुर्वेदिक दवा अपने आयुर्वेदाचार्य के सलाह के बगैर नहीं खानी चाहिए।
अगर आप स्त्रियों के लिए उपयोगी दवाएं जानना चाहते हैं तो बैद्यनाथ अशोकारिष्ट के फायदे यहां पढ़ें।
अभयारिष्ट
को कहाँ से खरीद सकते हैं?-
अभयारिष्ट को किसी भी मेडिकल स्टोर या
फिर आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से खरीद सकते हैं। या फिर घर बैठे दवा मांगने के
लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके दवा मंगा सकते हैं।
बैद्यनाथ अभयारिष्ट (Baidyanath Abhayarishta) को Amazon से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सवाल- बैद्यनाथ अभयारिष्ट को कब देना चाहिए?
जवाब- जिन लोगों को पेट संबंधित समस्या है या जिन्हें बवासीर रहता है या ऊपर लिखी गई किसी भी बीमारी में बैद्यनाथ अभयारिष्ट को लिया जा सकता है।
सवाल- बैद्यनाथ अभयारिष्ट कैसे लें?
जवाब- बैद्यनाथ अभयारिष्ट को 10 से 15 मिली. समान भाग में गुनगुना जल मिलाकर सुबह-शाम खाना खाने के बाद लें। या फिर चिकित्सक के निर्देशानुसार इसका सेवन करें।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अभयारिष्ट को गर्भवती महिलाएं ले सकती हैं?
जवाब- इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अतः गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अभयारिष्ट पीने से नशा होता है?
जवाब- नहीं, इसे पीने से कोई नशा नहीं होता है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अभयारिष्ट को बच्चों को दिया जा सकता है?
जवाब- बैद्यनाथ अभयारिष्ट को 5 साल से ऊपर के बच्चों को दिया जा सकता है। बच्चों को बैद्यनाथ अभयारिष्ट देने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
आपलोगों
को ये जानकारी कैसी लगी कृपया अपने कमेन्ट हमे जरूर करें । धन्यवाद…
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
