Baidyanath Kanakasava ke fayde - बैद्यनाथ कनकासव के फायदे
Baidyanath Kanakasava ke fayde - बैद्यनाथ कनकासव के फायदे :- बैद्यनाथ कनकासव एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से श्वास
संबंधी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर
या फिर आयुर्वेदिक भंडार में आसानी से बिना चिकित्सक की पर्ची के मिल जाएगा। इस
दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कम्पनियाँ करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Kanakasava ke fayde |
कनकासव के घटक - Ingredients of Kanakasava in Hindi :-
बैद्यनाथ कनकासव को बनाने के लिए कई सारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
| 🔹 सूखा धतूरा (पेड़, जड़, फल, पत्ती सहित) | 🔹 वासा की जड़ | 🔹 मुलेठी |
|---|---|---|
| 🔹 पीपल | 🔹 छोटी कटेली | 🔹 नागकेशर |
| 🔹 सोंठ | 🔹 भारंगी पत्र | 🔹 तालीस पत्र |
| 🔹 धाय का फूल | 🔹 मुनक्का | 🔹 देशी खांड / चीनी |
| 🔹 मधु |
Baidyanath Kanakasava uses in Hindi - बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग :-
बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग कई सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। जो नीचे लिखे गए हैं।
| 🔹 सांस लेने की समस्या | 🔹 सांस फूलना | 🔹 खाँसी |
|---|
| 🔹 फेफड़ों के रोग | 🔹 यक्ष्मा (टीबी रोग) | 🔹 पुराना बुखार |
| 🔹 रक्त-पित्त |
Baidyanath Kanakasava for asthma - दमा की आयुर्वेदिक दवा :-
सांस फूल रही हो या तेज खाँसी आ रही हो तो इसका इस्तेमाल करने
से बहुत लाभ मिलता है। क्योंकी कनकासव श्वासनलिका की श्लेष्मिक त्वचा (mucous membrane) को शिथिल करके यह दमे की पीड़ा को दूर करता है। इसलिए
श्वासनलिका में संकोच-विकास-प्रधान रोग में इसका उपयोग सफल होता है। श्वासनली की
सूजन, दमा,और फेफड़ों के रोगों में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता
है। इससे कफ ढीला होकर गिरने लगता है। श्वासनली की संकुचित होने की शक्ति कम हो
जाती है और दमे का वेग बंद हो जाता है।
ये भी पढ़ें :- बैद्यनाथ अमृतारिष्ट के फायदे
Baidyanath Kanakasava dosage - Baidyanath Kanakasava kaise le :-
बैद्यनाथ कनकासव को सुबह-शाम खाना खाने के बाद 15 -20 मिली. लेकर उसमे बराबर मात्रा में गुनगुना पानी मिलाकर पीना
है। या फिर अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार इसका सेवन करें।
Baidyanath Kanakasava ke nuksan - कनकासव के नुकसान :-
बैद्यनाथ कनकासव पीने से होने वाले नुकसान के
संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले
अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
Baidyanath Kanakasava price :-
बैद्यनाथ कनकासव को किसी भी आयुर्वेदिक भंडार से
ले सकते हैं। और Baidyanath Kanakasava price को जानने के लिए तथा घर पर दवा मंगाने
के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ कनकासव खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सवाल :- बैद्यनाथ कनकासव पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब :- श्वासनली
की सूजन, दमा,और फेफड़ों के रोगों में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता
है। इससे कफ ढीला होकर गिरने लगता है। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
सवाल :- बैद्यनाथ कनकासव कितने दिन तक लेना चाहिए?
जवाब :- इसको
कम से कम तीन महीने तक लेना चाहिए या फिर अपने चिकित्सक के निर्देशानुसार लेना
चाहिए।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव के मधुमेह रोगी ले सकते है?
जवाब :- इसमे
मधु होता है अतः इसके इस्तेमाल से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
जवाब :- इसके
लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव और अर्जुनारिष्ट को एक साथ ले सकते है?
जवाब :- इसके
लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
जवाब :- अभी
तक इस बारे में कोई शोध नहीं हुआ है। इसके लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के
लिए ठीक है?
जवाब :- अभी
तक इस बारे में कोई शोध नहीं हुआ है। इसके लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल :- क्या बैद्यनाथ कनकासव का उपयोग करने से आदत तो नहीं लग जाती
है?
जवाब :- नहीं, इसका सेवन करने से इसकी लत या आदत नहीं पड़ती नहीं पड़ती है।
सवाल :- Kanakasava price?
जवाब :- Kanakasava ka price अलग - अलग कंपनियों के अलग - अलग हो सकते हैं।
आप लोगों को ये जानकारी कैसी लगी कृपया अपने कमेन्ट हमे जरूर करें । धन्यवाद…
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ
जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने
चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी
भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
