Baidyanath Arogyavardhini Vati ke fayde - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के फायदे

Baidyanath Arogyavardhini Vati ke fayde - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के फायदे

Baidyanath Arogyavardhini Vati ke fayde - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के फायदे:- बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी या रस एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका इस्तेमाल कई सारी बीमारियों के ईलाज में किया जाता है। यह दवा बिना किसी चिकित्सक की पर्ची के आयुर्वेदिक भंडार में आसानी से मिल जाती है। इसका निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कम्पनियाँ करती हैं।

Baidyanath Arogyavardhini Vati ke fayde
Baidyanath Arogyavardhini Vati ke fayde

Baidyanath Arogyavardhini Ingredients in Hindi - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के घटक द्रव्य :-

बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को कई सारे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलकर बनाया गया है जो इस प्रकार हैं। 

🔹 शुद्ध पारा            🔹 शुद्ध गंधक लौह भस्म

🔹 अभ्रक भस्म         🔹 ताम्र भस्म

🔹 हर्रे                     🔹 बहेड़ा

🔹 आँवला               🔹 शुद्ध शिलाजीत

🔹 शुद्ध गुग्गुल         🔹 चित्रकमूल छाल 

🔹 कुटकी            

Arogyavardhini Vati Baidyanath uses in Hindi - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी का उपयोग :-

पाचन तंत्र :- पाचक पित्त कमजोर होने के कारण पाचन तंत्र सही से कम नहीं करता है जिसकी वजह से कब्ज, भूक न लगना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी पाचक पित्त को सबल बनाकर पाचन तंत्र को ठीक करता है जिससे भूक भी लगती है और कब्ज से भी छुटकारा मिल जाता है। 

पोषक ग्रंथि:- यह शरीर में मौजूद पोषक ग्रंथियों को बल प्रदान करता है। जिससे शरीर में किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होती है। 

मोटापा :- मोटापा कम करने के लिए मरीज को केवल गाय का दूध दें और बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को महामंजिष्ठादी काढ़े के साथ अनुपान करें इससे मोटापा जल्दी कम हो जाता है। 

हृदय रोग :- जिन्हे हृदय रोग की परेशानी है उन्हे बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को पुनर्नवादी काढ़ा के साथ देने से बहुत लाभ मिलता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। 

आँत रोग :- पुराने कब्ज की वजह से आँतों में मलावरोध हो जाता है और मल आँतों की दीवारों में चिपके रहते है जो आसानी से नहीं निकलते जिससे आँतों में दर्द होने लगता है। बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को त्रिफला काढ़ा के साथ देने से यह समस्या समाप्त हो जाती है। 

चर्म रोग :- चर्म रोग जैसे - दाद, खाज, खुजली, एक्जिमा आदि त्वचा रोग में इसे खदिरारिष्ट के साथ देने से चर्म रोग जल्दी ठीक हो जाता है। 

कुष्ठ रोग :- कुष्ठ रोग या औदुम्बर कुष्ठ में त्वचा रूखी और खराब हो जाती है रोगी को उस जगह पर छूने से उसे पता नहीं चल पता अर्थात उस जगह की संवेदनशीलता समाप्त हो जाती है। ये जगह लाल और ऊपर उठी हुई होती है और इसमे से पसीना अधिक निकलता है। इस अवस्था में मरीज को बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के साथ गंधक रसायन तथा खाने के बाद खदिरारिष्ट का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत जल्द लाभ मिलता है। 

रक्त विकार :- रक्त विकार होने से फोड़े फुंसियाँ, पिंपल्स, जैसी परेशानी होने लगती है इसके लिए बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को दूध के साथ ले और सारिवाद्यासव का भी सेवन करने से खून साफ हो जाता है। 

मूत्र रोग :- मूत्र संबंधी रोगों में भी बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी का इस्तेमाल किया जाता है जिससे मूत्र मार्ग में हो रही जलन और सूजन कम हो जाती है।

अन्य रोग :- अन्य रोगों में भी बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी बहुत फायदेमंद है जैसे - प्लीहा, लीवर, किडनी, गर्भाशय, पुराना बुखार, जलोदर, पीलिया आदि रोगों में बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के सेवन से बहुत लाभ मिलता है। 

ये भी पढ़ें :- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के फायदे

Baidyanath Arogyavardhini Vati dosage - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी की खुराक और खाने का तरीका :-

बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को 2 से 4 गोली सुबह-शाम ली जाती है। इसे अलग-अलग रोगों में लेने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को अपने चिकित्सक की सलाह लेकर ही खानी चाहिए। 

Baidyanath Arogyavardhini Vati ke nuksan - बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के नुकसान या साइड इफेक्ट :-

बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी के वैसे तो कोई नुकसान नहीं हैं फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को कहाँ से खरीदें? - Arogyavardhini Vati Baidyanath price :-

यह किसी भी आयुर्वेदिक भंडार में आसानी से मिल जाता है। घर बैठे इसे मंगाने के लिए और प्राइस जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को Amazon से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Buy on Amazon – खरीदें


सवाल - जवाब

सवाल :- बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी क्या है?

जवाब :- बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी या रस एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका इस्तेमाल कई सारी बीमारियों के ईलाज में किया जाता है।

सवाल :- बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी कितने दिन तक लेना चाहिए?

जवाब :- इसको कम से कम तीन महीने तक लेना चाहिए या फिर अपने चिकित्सक के निर्देशानुसार लेना चाहिए।

सवाल :- क्या बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी को मधुमेह रोगी ले सकते है?

जवाब :- हाँ, ले सकते हैं लेकिन इस्तेमाल से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

सवाल :- बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

जवाब :- इसके लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

सवाल :- क्या बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

जवाब :- अभी तक इस बारे में कोई शोध नहीं हुआ है। इसके लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

सवाल :- क्या बैद्यनाथ आरोग्यवर्धिनी वटी का उपयोग करने से आदत तो नहीं लग जाती है?

जवाब :- नहीं, इसका सेवन करने से इसकी लत या आदत नहीं पड़ती नहीं पड़ती है।

आप लोगों को ये जानकारी कैसी लगी कृपया अपने कमेन्ट हमे जरूर करें । धन्यवाद…

Disclaimer

इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।


और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म