Baidyanath Ashwagandharishta ke fayde - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के फायदे
Baidyanath Ashwagandharishta ke fayde - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के फायदे: बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवा है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या फिर आयुर्वेदिक भंडार में आसानी से मिल जाती है। इस दवा को खरीदने के लिए किसी चिकित्सक के पर्चे की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं। इसे भैषज्य रत्नावली, मूर्छारोगाधिकार में दिए गए निर्देशों के अनुसार बनाया जाता है।
![]() |
| Baidyanath Ashwagandharishta ke fayde |
Baidyanath Ashwagandharishta Ingredients in Hindi - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के घटक द्रव्य :-
बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट कई सारे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलकर बना है जिन्हे नीचे दर्शाया गया है।
| 🔹 अश्वगंधा | 🔹 मुसली | 🔹 मंजीठा |
|---|---|---|
| 🔹 हर्रे की छाल | 🔹 हल्दी | 🔹 दारू हल्दी |
| 🔹 मुलेठी | 🔹 रासना | 🔹 बिदारी कन्द |
| 🔹 अर्जुन की छाल | 🔹 नागरमोथा | 🔹 नीशोध |
| 🔹 काली सारिवा | 🔹 सफेद सारिवा | 🔹 सफेद और लाल चंदन |
| 🔹 बच | 🔹 चित्रकमूल | 🔹 शहद या गुड़ |
| 🔹 धाय का फूल | 🔹 सोंठ | 🔹 पीपल |
| 🔹 दालचीनी | 🔹 बड़ी इलायची | 🔹 तेजपात |
| 🔹 फूल प्रियंगु | 🔹 नागकेशर आदि |
ये भी पढ़ें :- बैद्यनाथ लोहासव के फायदे
Baidyanath Ashwagandharishta uses in Hindi - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के उपयोग:-
बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट का उपयोग कई सारी बीमारियों के ईलाज में किया जाता है जिनमे से कुछ प्रमुख नीचे दिए गए हैं:-
| 🔹 डिप्रेशन और मानसिक तनाव | 🔹 थकान | 🔹 मूर्च्छा |
|---|---|---|
| 🔹 कमजोरी | 🔹 अनिद्रा | 🔹 नपुंसकता |
| 🔹 वीर्यवर्धक | 🔹 नसों को शांत करने में | 🔹 दिमाग तेज करे |
| 🔹 पाचन तंत्र सुधारे | 🔹 बढ़ती उम्र की कमजोरी |
Baidyanath Ashwagandharishta Benefits in hindi - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के लाभ :-
इसके सेवन से मूर्च्छा, बेचैनी, घबराहट, याददास्त की कमी, मंदाग्नि, सिर दर्द,काम में मन न लगना, हर प्रकार की कमजोरी, वीर्य की कमी, नपुंसकता, कब्जियत, बवासीर, हिस्टीरिया, प्रसूता महिलाओं की कमजोरी आदि रोगों में बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के बहुत फायदे हैं। जो लोग मानसिक या दिमाकी मेहनत वाला काम करते हैं उन्हे बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए ये मानसिक थकावट को दूर करता है और शरीर में एक तरह की नवीन स्फूर्ति पैदा कर दिमाक को तरोताजा बना देता है। जिससे थकावट मालूम नहीं पड़ती है। बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट दिमाग को पुष्ट करने वाली दवा है।
Baidyanath Ashwagandharishta ke nuksan - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के नुकसान/दुष्प्रभाव :-
इस दवा के दुष्प्रभाव का अभी तक कोई प्रामाणिक सबूत नहीं मिला है। फिर भी किसी दवा को लेने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Ashwagandharishta Baidyanath dosage - बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट की खुराक :-
🔹 बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को सुबह-शाम खाना खाने के बाद 15-20 मिली बराबर मात्रा में गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
🔹 इसका सेवन लगातार तीन महीनों तक किया जा सकता है। इसे निर्धारित खुराक से अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन केवल अपने चिकित्सक की सलाह अनुसार करें।
बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को कहाँ से खरीद सकते हैं? - Baidyanath Ashwagandharishta price :-
बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को किसी भी मेडिकल स्टोर या फिर आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से खरीद सकते हैं। या फिर घर बैठे दवा मांगाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके दवा मंगा सकते हैं।
बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को Amazon से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सवाल- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट क्या है?
जवाब- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट एक आयुर्वेदिक काढ़ा है यह शारीरिक और मानसिक कमजोरी, तनाव, थकावट, नींद की कमी, और पुरुषों की यौन दुर्बलता जैसी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
सवाल- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट गर्भावस्था में सुरक्षित है?
जवाब- हाँ, बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट का उपयोग कैसे करें?
जवाब- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को सुबह-शाम खाना खाने के बाद 10-15 मिली. बराबर मात्रा में गुनगुने पानी के साथ पीना चाहिए। या फिर चिकित्सक की सलाह के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को बच्चों को दे सकते हैं?
जवाब- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट को पाँच साल से ऊपर बच्चों को दे सकते हैं, लेकिन बच्चों को दवा देने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट से नशा होता है?
जवाब- नहीं इसमे कोई नशा नहीं होता है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट की लत पड़ सकती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है।
आपलोगों को ये जानकारी कैसी लगी कृपया अपने कमेन्ट हमे जरूर करें । धन्यवाद…
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
