Baidyanath Ushirasava ke fayde - बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे
Baidyanath Ushirasava ke fayde - बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे:- बैद्यनाथ उशीरासव एक आयुर्वेदिक दवा है। इसकी तासीर शीतल होने की वजह से इसका इस्तेमाल शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने के लिए किया जाता है। यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वैदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के आसानी से मिल जाती है। इस दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Ushirasava ke fayde |
Baidyanath Ushirasava ingredients in Hindi - बैद्यनाथ उशीरासव के घटक द्रव्य :-
बैद्यनाथ उशीरासव को कई सारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है। जो कि इस प्रकार हैं -
| 🔹 खस | 🔹 सुगंध बाला | 🔹 कमल |
|---|---|---|
| 🔹 गंभारी फल | 🔹 नीलोफर | 🔹 फूल प्रियंगु |
| 🔹 पद्माख | 🔹 लोध | 🔹 मंजीठ |
| 🔹 जवासा | 🔹 पाठा | 🔹 चिरायता |
| 🔹 बड़ की छाल | 🔹 गूलर की छाल | 🔹 कचूर |
| 🔹 पित्त पापड़ा | 🔹 सफेद कमल | 🔹 पटोल पत्र |
| 🔹 कचनार की छाल | 🔹 जामुन की छाल | 🔹 मोचरस |
| 🔹 मुनक्का | 🔹 धाय का फूल | 🔹 देशी खांड |
| 🔹 शहद अथवा गुड़ | 🔹 और जल |
Baidyanath Ushirasava uses in Hindi - बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे :-
बैद्यनाथ उशीरासव की तासीर ठंडी होने की वजह से यह एक पित्त शामक है। इसके उपयोग से शरीर की गर्मी बाहर निकल जाती है। तथा पित्त की वजह से होने वाले रोग ठीक हो जाते हैं। बैद्यनाथ उशीरासव को गर्मी के महीने में इस्तेमाल करने से शरीर ठंडा रहता है, शरीर और हाँथ-पैर में जलन नहीं होती है।
🔹 रक्तस्राव में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे: गर्मियों में कभी-कभी कान, नाक तथा आँख से खून निकलने लगता है। बैद्यनाथ उशीरासव के सेवन से नाक, कान, आंख तथा मल-मूत्र द्वारा होने वाले रक्तस्राव और खूनी बवासीर पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
🔹 पेशाब में जलन में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे: बैद्यनाथ उशीरासव के उपयोग से पेशाब में होने वाले जलन, रुक रुक कर पेशाब होना, पेशाब के साथ धातु का जाना बहुमूत्रता आदि रोग समाप्त हो जाते हैं।
🔹 महिलाओं में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे: स्त्रियों के रोग जैसे- श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, मासिक चक्र या प्रसव के बाद अत्यंत रक्तस्त्राव, गर्भाशय दोष, पेट में दर्द, तथा रज:कृच्छता जैसे तमाम रोग बैद्यनाथ उशीरासव के इस्तेमाल से समाप्त हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात की समस्या कम हो जाती है।
🔹 बवासीर में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे (Ushirasava for Piles): बैद्यनाथ उशीरासव के निरंतर सेवन करते रहने से खूनी बवासीर, बादी बवासीर तथा अर्श की समस्या से राहत मिलती है। तथा पेट ठंडा रहता है।
🔹 शुक्ररोग में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे: स्वप्नदोष, पेशाब में धात का जाना, वीर्य का पतला होना तथा शुक्रविकार होने पर बैद्यनाथ उशीरासव को चंद्रप्रभा वटी (चंद्रप्रभा वटी के फायदे) के साथ उपयोग करने से यह गर्मी को शांत करके वीर्य की वृद्धि करता है।
🔹 अन्य रोगों में बैद्यनाथ उशीरासव के फायदे: बैद्यनाथ उशीरासव की तासीर ठंडी होने की वजह से यह उन सभी रोगों का नाश करता है जो शरीर में बढ़ी हुई गर्मी के कारण होते हैं। यह पीलिया रोग, कुष्ठ रोग तथा क्षय रोग (टीबी) में भी अत्यंत लाभकारी है।
यह भी पढ़ें :- बैद्यनाथ द्राक्षासव के फायदे
Baidyanath Ushirasava dosage in Hindi - बैद्यनाथ उशीरासव की सेवन विधि :-
बैद्यनाथ उशीरासव को सुबह-शाम 10-15 मिली. खाना खाने के बाद समान मात्रा में गुनगुना जल मिलाकर पीना चाहिए। या फिर चिकित्सक के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए।
Baidyanath Ushirasava ke nuksan - बैद्यनाथ उशीरासव सिरप के नुकसान :-
बैद्यनाथ उशीरासव से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।
बैद्यनाथ उशीरासव को कहां से खरीदें? - Baidyanath Ushirasava price :-
बैद्यनाथ उशीरासव को किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वेदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के आसानी से लिया जा सकता है। ऑनलाइन मंगाने के लिए या बैद्यनाथ उशीरासव price जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ उशीरासव को Amazon से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।
सवाल - जवाब
सवाल- बैद्यनाथ उशीरासव के क्या फायदे हैं?
जवाब- बैद्यनाथ उशीरासव की तासीर ठंडी होने की वजह से यह एक पित्त शामक है। इसके उपयोग से शरीर की गर्मी बाहर निकल जाती है। तथा पित्त की वजह से होने वाले रोग ठीक हो जाते हैं। बैद्यनाथ उशीरासव को गर्मी के महीने में इस्तेमाल करने से शरीर ठंडा राहत है और शरीर में जलन नहीं होती है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ उशीरासव का सेवन गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं?
जवाब- हाँ, बैद्यनाथ उशीरासव का सेवन गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं। गर्भवती महिलाएं अगर इसका सेवन करती हैं तो गर्भपात का खतरा कम हो जाता है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ उशीरासव को बच्चों को दिया जा सकता है?
जवाब- हाँ, बैद्यनाथ उशीरासव को 5 साल से ऊपर के बच्चों को दिया जा सकता है। बच्चों को बैद्यनाथ उशीरासव देने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल- क्या बैद्यनाथ उशीरासव की लत पड़ जाती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है।
सवाल- बैद्यनाथ उशीरासव का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए?
जवाब- बैद्यनाथ उशीरासव का सेवन 3 महीने तक निरंतर करना चाहिए। या फिर चिकित्सक जितने दिन के हैं उतने दिनों तक इसका सेवन करना चाहिए।
सवाल- क्या बैद्यनाथ उशीरासव में नशा होता है?
जवाब- नहीं, बैद्यनाथ उशीरासव में कोई नशा नहीं होता है।
सवाल- बैद्यनाथ उशीरासव की तासीर क्या है?
जवाब- बैद्यनाथ उशीरासव की तासीर ठंडी है। ठंडी तासीर होने की वजह से यह एक पित्त शामक है।
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
