Baidyanath Yograj Guggulu ke fayde - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुलु के फायदे
Baidyanath Yograj Guggulu ke fayde - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुलु के फायदे: बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वात दोषों को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वेदिक भंडार में आसनी से बिना चिकित्सक की पर्ची के मिल जाती है। इस दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Yograj Guggulu ke fayde |
Baidyanath Yograj Guggulu Contents in Hindi - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के घटक :-
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को बनाने के लिए कई सारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-
| 🔹 शुद्ध गुग्गुल | 🔹 चित्रक | 🔹 पीपलामूल |
|---|---|---|
| 🔹 अजवाइन | 🔹 कालाजीरा | 🔹 वायविडंग |
| 🔹 अजमोद | 🔹 जीरा | 🔹 देवदारु |
| 🔹 चव्य | 🔹 छोटी इलायची | 🔹 सेंधा नमक |
| 🔹 कुठ | 🔹 रास्ना | 🔹 गोखरू |
| 🔹 धनियाँ | 🔹 हरीतकी | 🔹 विभीतकी |
| 🔹 आमलकी | 🔹 नागरमोथा | 🔹 सोंठ |
| 🔹 मिर्च | 🔹 पीपल | 🔹 दालचीनी |
| 🔹 खस | 🔹 यवक्षार | 🔹 तलीस पत्र |
| 🔹 तेजपात | 🔹 घी |
Baidyanath Yograj Guggulu uses in Hindi - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के फायदे :-
Baidyanath Yograj Guggulu Benefits In Hindi:- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल का इस्तेमाल मुख्य रूप से वात संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। परंतु इसे अलग-अलग अनुपान से साथ देकर कई सारी बीमारियों को ठीक किया जाता है।
🔹 जोड़ों के दर्द में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के फायदे:- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल वात रोगों एक अत्यंत लाभकारी औषधि है यह आर्थराइटिस ,रूमेटाइड अर्थराइटिस, और गाउटी अर्थराइटिस तथा अन्य प्रकार के जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल वातवाहिनियों के क्षोभ तथा रक्तवाहिनियों मैं संचित विष को निकालने का कार्य करता है।
🔹 कृमिनाशक के रूप में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के फायदे:- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल कृमिनाशक होते हुए भी इसमें जहरीले तत्व नहीं है। यह जहरीले रक्त को सुधार कर शरीर के अंदर संचित भिन्न-भिन्न दोस्तों और कीटाणुओं को नष्ट करने में बहुत ही प्रभावशाली है।
🔹 मस्तिष्क रोगों में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के फायदे:- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल मस्तिष्क के तंतुओं का पोषण करता है। वात और पित्त के दोषों में नर्वस सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और उनकी गति धीमी हो जाती है। इस अवस्था में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल अपना चमत्कारिक रूप दिखलाता है। बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल एक बहुत ही अच्छा नर्वाइन टॉनिक भी है।
🔹 स्त्रियों में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के फायदे :- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल अपने वातहर गुणों के कारण खराब और कमजोर पड़े तंतुओं को ठीक करता है। यह तंत्र पूरे शरीर में फैले हुए रहते हैं। विशेषकर शरीर के अत्यंत नाजुक भागों में इनका जाल-सा बिछा रहता है। स्त्रियों का गर्भस्थान इन तंतुओं से आच्छादित होने की वजह से यह गर्भस्थान पर बहुत अच्छी तरह से कार्य करता है। जिसके परिणाम स्वरूप स्त्रियों को मासिकधर्म सुधारने में और उनको संतानोत्पत्ति योग्य बनाने में बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल बहुत सहायक होता है।
🔹 बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के अन्य फायदे:- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल में त्रिफला (हरीतकी, विभीतकी, आमलकी) होने की वजह से यह कई प्रकार के अन्य लोगों को भी ठीक करने मैं पूरी तरह से कारगर है। जैसे-आमवात, चर्म, रोग, कुष्ठ रोग, बवासीर, भगंदर, संग्रहणी (IBS) (ये भी पढ़ें:- कुटजारिष्ट संग्रहणी (IBS) में लाभकारी), पेट की गैस आदि।
यह भी पढ़ें :- बैद्यनाथ अश्वगंधारिष्ट के फायदे
Baidyanath Yograj Guggulu dosage - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल की खुराक :-
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को अलग-अलग रोगों में तरीके से सेवन किया जाता है। जैसे-
वात विकारों में - 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद दशमूलारिष्ट (ये भी पढे:- दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान) के साथ सेवन करें।
ताकत के लिए- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद गाय के दूध के साथ सेवन करें।
गाउट रोग में - 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद गोमूत्र या गिलोय का रस और मधु के साथ सेवन करें।
उदर विकार में- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद पुनर्नवा रस के साथ सेवन करें।
सिर के रोगों में- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद गर्म दूध के साथ सेवन करें।
मोटापा में- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद मधु के साथ सेवन करें।
पित्त रोगों में- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद गिलोय या धनियाँ काढ़ा के साथ सेवन करें।
कफ दोष में- 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद अश्वगंधारिष्ट (ये भी पढ़ें :-अश्वगंधारिष्ट के फायदे और नुकसान) या पीपल क्वाथ के साथ सेवन करें। बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
Yograj Guggulu ke nuksan - बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल के नुकसान :-
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को कहां से खरीदें -बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल प्राइस - Baidyanath Yograj Guggulu price :-
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को किसी भी मेडिकल स्टोर या फिर आयुर्वेदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के खरीदा जा सकता है। घर पर दवा मंगाने तथा Yograj Guggulu Price जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
सवाल- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुलु के क्या फायदे हैं?
जवाब- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल का इस्तेमाल मुख्य रूप से वात संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। परंतु इसे अलग-अलग अनुपान से साथ देकर कई सारी बीमारियों को ठीक किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
सवाल- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुलू कैसे खाते हैं?
जवाब- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को अलग-अलग रोगों में तरीके से सेवन किया जाता है। 2-6 गोली सुबह-शाम खाना खाने के बाद। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पर है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को बच्चों को दे सकते हैं?
जवाब- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को 5 साल से ऊपर के बच्चों को दिया जा सकता है। बच्चों को देने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल- क्या बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को गर्भवती महिलाओं को दिया जा सकता है?
जवाब- गर्भवती महिलाओं को बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल देने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।
सवाल- क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल का सेवन कर सकती हैं?
जवाब- इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए चिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को कितने महीने सेवन कर सकते हैं?
जवाब- बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल को कम से कम 3 महीने तक लेना चाहिए। या फिर जितने दिन चिकित्सक कहें।
सवाल- क्या बैद्यनाथ योगराज गुग्गुल की लत पड़ जाती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है।
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature k Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
