Baidyanath Saraswatarishta ke fayde - बैद्यनाथ सरस्वतारिष्ट के फायदे
Baidyanath Saraswatarishta ke fayde - बैद्यनाथ सरस्वतारिष्ट के फायदे: बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग मस्तिष्क संबंधी बीमारियों या फिर दिमाग को तेज करने के लिए किया जाता है। यह दवा किसी भी आयुर्वैदिक भंडार या मेडिकल स्टोर में बिना किसी चिकित्सक की पर्ची के आसानी से मिल जाता है। इस दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Saraswatarishta ke fayde |
Baidyanath Saraswatarishta Ingredients In Hindi - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के घटक :-
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट सिरप को बनाने के लिए कई सारे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे -
| 🔹 ब्राह्मी | 🔹 शतावर | 🔹 विदारीकंद |
|---|---|---|
| 🔹 बड़ी हर्रे | 🔹 खस | 🔹 अदरक |
| 🔹 सौंफ | 🔹 शहद (अभाव में गुड़) | 🔹 खाण्ड (देशी चीनी) |
| 🔹 धाय का फूल | 🔹 रेणुका | 🔹 निशोध |
| 🔹 छोटी पीपल | 🔹 लौंग | 🔹 बच |
| 🔹 कुठ | 🔹 असगंध | 🔹 बहेड़ा |
| 🔹 गिलोय | 🔹 छोटी इलायची | 🔹 वायविडंग |
| 🔹 दालचीनी | 🔹 स्वर्ण पत्र | 🔹 और जल |
Baidyanath Saraswatarishta benefits in Hindi - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे :-
Saraswatarishta syrup benefits :- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का उपयोग कई सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है जिसमें से मुख्य रूप से मस्तिष्क संबंधी विकारों को ठीक करने में इसका उपयोग करते हैं।
🔹 स्मरण शक्ति बढ़ाने वाला टॉनिक:- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का इस्तेमाल मस्तिष्क से संबंधित रोगों जैसे- चक्कर आना, बेचैनी, घबराहट, नींद ना आना, दिमाग कमजोर होना, रखी हुई चीज बार-बार भूल जाना आदि में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्मरण शक्ति तेज हो जाती है। विद्यार्थियों को इसका सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए।
🔹 हृदय संबंधित रोगों में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे :- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट हृदय के रोगों को दूर करता है तथा हृदय को बल प्रदान करता है। यह बढ़े हुए हृदय गति को सामान्य करता है तथा बेचैनी और घबराहट को कम करता है।
🔹 महिलाओं में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे:- कभी-कभी स्त्रियों को ऐसा मालूम होता है कि शरीर घूम रहा है उनकी नजर के सामने सब चीजें घूमते हुए दिखाई देती है इसमें चक्कर आना, आंख बंद करने से अच्छा मालूम पड़ना, आंख खोलने से परिश्रम और चक्कर फिर से मालूम होना, घबराहट, मन में अशांति, नींद ना आना, किसी की बात अच्छी ना लगना, कभी-कभी बेहोश भी हो जाना आदि लक्षण नजर आते हैं। ऐसी अवस्था में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के उपयोग से बहुत शीघ्र लाभ होता है।
🔹 कमजोरी में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे:- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के सेवन से शरीर बलवान होता है, वीर्य में वृद्धि होती है, शुक्रदोष नष्ट हो जाते हैं तथा चेहरे पर तेज आ जाता है।
🔹 बच्चों में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे:- छोटे बच्चों को लगातार दूध के साथ कुछ दिन तक नियमित रूप से बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का सेवन कराने से उनकी बुद्धि तेज हो जाती है, स्मरण शक्ति बढ़ती है, बोली अच्छी और स्पष्ट, निकलने लगती है तथा आंख की रोशनी तेज हो जाती है। अर्थात गले के ऊपर जितने अंग है उन अंगों को इससे काफी सहायता मिलती है इसलिए मानसिक विकारों को दूर करने के लिए सबसे पहले इसी का प्रयोग किया जाता है।
🔹 मासिकधर्म में बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के फायदे :- जिस स्त्री को जवान होने के बाद भी मासिकधर्म ना आता हो, शरीर दुबला हो, अंग कमजोर हो, खून की कमी हो उन्हें बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट के सेवन से बहुत ही जल्द लाभ होता है। यह गर्भाशय और अंडाशय दोनों को बलवान बनाता है।
Saraswatarishta uses in Hindi - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का इस्तेमाल :-
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट बच्चों, जवान, वृद्धों, स्त्री और पुरुषों सभी के लिए हितकारी है। इसके सेवन से आवाज मधुर हो जाती है, रजोदोष और शुक्रदोष नष्ट हो जाते हैं। अधिक पढ़ने अथवा और किसी भी कारण से स्मरण शक्ति का ह्रास हो गया हो तो उसे भी ठीक करता है। यह बलवर्धक, हृदय को बल देने वाला, चित्त को प्रसन्न करने वाला तथा दिमाग को तर रखने वाला है।
Dose Saraswatarishta in Hindi - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट की खुराक :-
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को 10 से 15 मिलीलीटर सुबह-शाम खाना खाने के बाद समान मात्रा में गुनगुना जल मिलाकर पीना चाहिए। या फिर चिकित्सक के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए।
Side Effects of Saraswatarishta in Hindi - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट सिरप के नुकसान :-
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट सिरप से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को कहां से खरीदें? - बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट की कीमत - Saraswatarishta Price :-
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को किसी भी मेडिकल स्टोर या फिर आयुर्वैदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के लिया जा सकता है घर पर दवा मंगाने के लिए और प्राइस जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को Amazon से मंगाने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
सवाल - जवाब
सवाल- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट किन किन बीमारियों में काम आता है?
जवाब- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट बच्चों, जवान, वृद्धों, स्त्री और पुरुषों सभी के लिए हितकारी है। इसके सेवन से आवाज मधुर हो जाती है, रजोदोष और शुक्रदोष नष्ट हो जाते हैं। अधिक पढ़ने तथा अथवा और किसी भी कारण से स्मरण शक्ति का ह्रास हो गया हो तो उसे भी ठीक करता है। यह बलवर्धक, हृदय को बल देने वाला, चित्त को प्रसन्न करने वाला तथा दिमाग को तर रखने वाला है। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें.
सवाल- क्या गर्भवती महिलाएं बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का सेवन कर सकती हैं?
जवाब- हाँ, गर्भवती महिलाएं बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट का सेवन कर सकती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
सवाल- क्या बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को बच्चों को दिया जा सकता है?
जवाब- हाँ, बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को 5 साल से ऊपर के बच्चों को दिया जा सकता है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट की लत पड़ जाती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट में नशा होता है?
जवाब- नहीं, बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट में किसी प्रकार का कोई नशा नहीं होता है।
सवाल- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को कितने दिनों तक लेना चाहिए?
जवाब- बैद्यनाथ सारस्वतारिष्ट को कम से कम 3 महीने तक लेना चाहिए या फिर जितने दिन तक चिकित्सक कहे।
यह भी पढ़ें:- बैद्यनाथ अरविंदासव बच्चों के सब रोगों को दूर करता है।
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
