Baidyanath Arvindasava ke fayde - बैद्यनाथ अर्विंदासव के फायदे
Baidyanath Arvindasava ke fayde - बैद्यनाथ अर्विंदासव के फायदे: बैद्यनाथ अरविंदासव एक आयुर्वेदिक सिरप है। जिसका इस्तेमाल छोटे बच्चों को भूख ना लगना, कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना आदि रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वैदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के आसानी से मिल जाता है। इस दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Arvindasava ke fayde |
Baidyanath Arvindasava ingredients in hindi - बैद्यनाथ अरविंदासव के घटक द्रव्य :-
बैद्यनाथ अरविंदासव को कई सारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है। जो कि इस प्रकार हैं-
| 🔹 कमल का फूल | 🔹 खस | 🔹 गंभारी का फल |
|---|---|---|
| 🔹 नीलकम | 🔹 मंजीठ | 🔹 इलायची |
| 🔹 खरेंटी | 🔹 जटामांसी | 🔹 मोथा |
| 🔹 अनंतमूल | 🔹 हर्रे | 🔹 बहेड़ा |
| 🔹 बच | 🔹 आँवला | 🔹 कचूर |
| 🔹 काली निशोध | 🔹 नीली मूल | 🔹 परवल के पत्ते |
| 🔹 पित्त पापड़ा | 🔹 अर्जुन की छाल | 🔹 मुलेठी |
| 🔹 महुआ के फूल | 🔹 मुरामांसी | 🔹 मुनक्का |
| 🔹 धाय का फूल | 🔹 चीनी या पुराना गुड़ | 🔹 शहद |
| 🔹 और जल |
Baidyanath Arvindasava benefits in Hindi - अरविन्दासव के फायदे :-
बैद्यनाथ अरविंदासव बच्चों के सब रोगों को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से बच्चों में ताकत, भूख, और आयु बढ़ जाती हैं। यह सभी प्रकार के बाल रोगों को नष्ट करता है।
Arvindasava Ke Fayde in Hindi :-बैद्यनाथ अरविंदासव बच्चों को कमल की तरह सुंदर और कांतिमान तथा प्रसन्नचित्त बना देता है। विशेषकर यह सूखा रोग में बहुत लाभ करता है। यह रोग माता के दूध की खराबी के कारण होता है। इसमें पहले कफ की वृद्धि, , बुखार, खाँसी, पतला दस्त आदि बीमारियां होने के बाद बच्चा धीरे-धीरे सूखने लगता है। बच्चे क शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है, शरीर की हड्डियां दिखने लगती हैं और चेहरा मुरझा जाता है, बच्चा खड़ा भी नहीं हो पाता, चल फिर भी नहीं पाता, बार-बार रोता रहता है तथा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसी हालत में बैद्यनाथ अरविंदासव के उपयोग से अच्छा लाभ होता है। बैद्यनाथ अरविंदासव के साथ स्वर्ण मालती बसंत का मिश्रण देते रहना उत्तम है क्योंकि या हड्डी को मजबूत कर देता है और हृदय को ताकत पहुंचाता है इससे खून की वृद्धि जल्दी हो जाती है जिससे शरीर कांतिमान हो जाता है और साथ ही उपरोक्त सभी बीमारियां भी नष्ट हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- बैद्यनाथ अमृतारिष्ट के फायदे
Baidyanath Arvindasava uses in Hindi - वयस्कों में अरविन्दासव के फायदे :-
बड़ों में पित्त की विकृित और मूत्र में जलन, बूंद बूंद पेशाब आना, पेशाब करते समय दर्द और जलन होना, स्त्रियों के प्रदर रोग, लिकोरिया, आदि रोगों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Baidyanath Arvindasava dose - बैद्यनाथ अरविंदासव की सेवन विधि :-
छोटे बच्चों को 2 से 5 मिली. और बड़ों को 10 से 15 मिली. समान मात्रा में गुनगुना जल मिलाकर सुबह शाम खाना खाने के बाद देना चाहिए। या फिर चिकित्सक के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए।
Baidyanath Arvindasava side effects - बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप के नुकसान :-
बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप कहां से खरीदें? - Baidyanath Arvindasava price :-
बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप को किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वैदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के आसानी से लिया जा सकता है। ऑनलाइन दवा मंगाने के लिए या बैद्यनाथ अरविंदासव Price जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ अरविंदासव को Amazon से मंगाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सवाल- बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?
जवाब- बैद्यनाथ अरविंदासव बच्चों के सब रोगों को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से बच्चों में ताकत, भूख, और आयु बढ़ जाती हैं। यह सभी प्रकार के बाल रोगों को नष्ट करता है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप का इस्तेमाल गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं?
जवाब - अभी तक इस बारे में कोई भी शोध नहीं हुआ है। गर्भवती महिलाएं इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।
सवाल- बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप को किस उम्र तक के बच्चों को दिया जा सकता है?
जवाब- बैद्यनाथ अरविंदासव सिरप को किसी भी उम्र के बच्चों को दे सकते हैं।
सवाल- क्या बैद्यनाथ अरविंदासव सिर्फ की लत पड़ जाती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
