Baidyanath Punarnavarishta ke fayde - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे
Baidyanath Punarnavarishta ke fayde - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे: बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवा है। जिसका मुख्य इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है तथा प्लीहा, हृदय रोग, पीलिया, खांसी, किडनी रोग, स्प्लीन आदि रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट को किसी भी मेडिकल स्टोर या आयुर्वेदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के ले सकते हैं। इस दवा का निर्माण कई सारी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां करती हैं।
![]() |
| Baidyanath Punarnavarishta ke fayde |
Baidyanath Punarnavarishta Ingredients In Hindi - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के घटक द्रव्य :-
इस दवा को बनाने के लिए कई सारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। जो इस प्रकार हैं-
| 🔹 सफेद और लाल पुनर्नवा | 🔹 बला | 🔹 अतिबाला |
|---|---|---|
| 🔹 आकनादी पाठा | 🔹 गिलोय | 🔹 चित्रक की जड़ |
| 🔹 छोटी कटेरी | 🔹 वासा मूल | 🔹 गुड़ या शहद |
| 🔹 नागकेसर | 🔹 दालचीनी | 🔹 बड़ी इलायची |
| 🔹 काली मिर्च | 🔹 सुगंध बाला (खस) | 🔹 तेजपात का चूर्ण |
| 🔹 और जल |
Baidyanath Punarnavarishta uses in Hindi - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे :-
Punarnavarishta syrup ke labh :- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट एक अत्यंत ही लाभकारी औषधि है जिसका इस्तेमाल पीलिया, हृदय रोग, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, किडनी, प्लीहा (तिल्ली), भ्रम, खाने में अरुचि, धातु रोग, गुल्म रोग, भगंदर, बवासीर, उदर रोग, खाँसी, श्वास रोग, आईबीएस (संग्रहणी), कोढ़, खुजली, कब्ज, हिचकी और हलीमक रोगों के ईलाज के लिए किया जाता है। बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का मुख्य रूप से इस्तेमाल शरीर में किसी भी कारण से हुई सूजन को कम करने के लिए किए जाता है।
सूजन की आयुर्वेदिक दवा :- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट शरीर में मौजूद किसी भी प्रकार की सूजन के लिए एक उत्तम दवा है। जैसे यकृत की सूजन, किडनी की सूजन आदि। खून की कमी के कारण शरीर में सूजन हो जाती हैं जिससे शरीर चिकना और पीला दिखाई देने लगता है। बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के उपयोग से दूषित पदार्थ मल-मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकलने लगते हैं जिससे शरीर की सूजन भी कम होने लगती है और नया खून बनने लगता है।
पीलिया रोग में बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे :- पीलिया रोग जब पुराना हो जाता है और शरीर में इस रोग की जड़ अच्छी तरह जम जाती है तब शरीर का रंग पीले रंग का हो जाता है। हाथ, पाँव, मुंह आदि सूज जाते हैं। शरीर में बुखार रहने लगता है। प्लीहा और यकृत भी बढ़ जाते हैं। ऐसी अवस्था में बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का उपयोग करने से बहुत ही शीघ्र लाभ मिलता है।
हृदय रोग में बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे:- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट हृदय की निर्मलता आदि को शीघ्र नष्ट करता है। यह हृदय को ताकत पहुंचाता है और उसे कार्य करने में समर्थ बनाता है।
मूत्र रोगों के लिए सिरप:- किसी भी कारण से किडनी में आई हुई परेशानी को बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट दूर करता है। इसके इस्तेमाल से पेशाब साफ और खुलकर होते हैं। जिससे किडनी पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है।
बवासीर में बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के फायदे:- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के इस्तेमाल से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है जिसकी वजह से भूख भी लगती है और बवासीर, भगंदर और उदर संबंधी रोग भी नष्ट हो जाते हैं।
Baidyanath Punarnavarishta dosage in Hindi - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट की सेवन विधि :-
इसे सुबह-शाम खाना खाने के बाद 10 से 15 मिली. समान मात्रा में गुनगुना पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए। या फिर चिकित्सक के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- बैद्यनाथ लोहासव के फायदे
Baidyanath Punarnavarishta ke nuksan - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के नुकसान :-
बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
Punarnavarishta Baidyanath price - बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट को कहां से खरीदें? :-
यह दवा किसी भी मेडिकल स्टोर या फिर आयुर्वेदिक भंडार से बिना चिकित्सक की पर्ची के आसानी से मिल जाती है। ऑनलाइन दवा मंगाने और प्राइस जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट को Amazon से मंगाने और प्राइस जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
सवाल- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट पीने से क्या फायदा होता है?
जवाब- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट एक अत्यंत ही लाभकारी औषधि है जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल सूजन कम करने के लिए किया जाता है। साथ ही पीलिया, हृदय रोग, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, किडनी, प्लीहा (तिल्ली), भ्रम, खाने में अरुचि, धातु रोग, गुल्म रोग, भगंदर, बवासीर, उदर रोग, खाँसी, श्वास रोग, आईबीएस (संग्रहणी), कोढ़, खुजली, कब्ज, हिचकी और हलीमक रोगों के ईलाज के लिए किया जाता है।
सवाल- क्या गर्भवती महिलाएं बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का सेवन कर सकती हैं?
जवाब- गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
सवाल- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट को कितने साल के बच्चों को दिया जा सकता है?
जवाब- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट को 5 साल से ऊपर के बच्चों को दिया जा सकता है। बच्चों को देने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
सवाल- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए?
जवाब- बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का सेवन कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए या फिर चिकित्सक जितने दिन कहे।
सवाल- क्या बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट का सेवन करने से लत पड़ जाती है?
जवाब- नहीं, इसकी कोई लत नहीं पड़ती है।
सवाल- क्या बैद्यनाथ पुनर्नवारिष्ट पीने से नशा होता है? बहुत परेशान हूं
जवाब- नहीं, इसके सेवन से कोई नशा नहीं होता है।
इस ब्लॉग में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज करने के बजाय अपने चिकित्सक से संपर्क करें। Nature K Sath किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।
